Tuesday, April 16, 2024

रायपुर : राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर CM बघेल ने किया गहरा दुख प्रकट

रायपुर, 25 नवंबर 2020 :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अहमद पटेल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सब के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles