Friday, March 29, 2024

सीएमओ होरी सिंह की संचालक नगरीय प्रशासन विभाग के पास हुई शिकायत,मामला मुख्यमंत्री द्वारा किये कार्य को सामाजिक रूप देने के प्रयास करने का

सीएमओ होरी सिंह की संचालक नगरीय प्रशासन विभाग के पास हुई शिकायत

मामला मुख्यमंत्री द्वारा किये कार्य को सामाजिक रूप देने के प्रयास करने का

बेमेतरा:- विगत दिनों स्थानीय नगर पालिका बेमेतरा के सीएमओ होरी सिंह ठाकुर का नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक के समीप शिकायत हुई है। जिसमे जानकारी के मुताबिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह के द्वारा 30 जनवरी 2022 को कोबिया चौक में महाराणा प्रताप की मूर्ति का भूमि पूजन किया गया। जबकि अवगत हो कि इस महाराणा प्रताप की प्रतिमा का पूर्व में ही 02 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा बेमेतरा प्रवास पर किया जा चुका था। वही अब मुख्यमंत्री द्वारा किए भूमिपूजन उपरांत मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा उसी स्थान पर दोबारा भूमिपूजन किया जाना काफी गम्भीर एवं हास्यप्रद है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि सीएमओ बेमेतरा होरी सिंह वर्तमान में राजपूत समाज 1282 के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं, और उन्होंने अध्यक्ष के नाते ये भूमिपूजन किया जहां पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका था। जिस स्थान पर मुख्यमंत्री भूमि पूजन किए वो एक सरकारी आयोजन था, और राणाप्रताप जी की यह मूर्ति शासन की योजना के तहत बनाई जा रही थी। उसी स्थान पर नगर पालिका अधिकारी द्वारा सामाजिक रूप से किया गया और इसमें अवैध रूप से चंदा भी लिया गया है, जो कि असंवैधानिक और गैरकानूनी भी है।

ऐसे विषय को शिकायत कर्ता ने काफी गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत बेमेतरा कलेक्टर से तीन बार किया बेमेतरा कलेक्टर ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी हैं।इसलिए शिकायत कर्ता द्वारा राज्य स्तर पर उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत किया प्रदेश के मुख्य सचिव नगरी निकाय संचालक और नगरी निकाय सचिव एवं दुर्ग संभाग कमिश्नर के पास शिकायत की गई है जिस पर बेमेतरा कलेक्टर को पत्र भी जारी हुआ है। लेकिन अभी तक इस पर कोई जांच न होना प्रशासनिक अक्षमता को ही प्रदर्शित कर रही है शिकायत पत्र को पढ़ने से तो यही प्रतीत होता है।वही सीएमओ बेमेतरा होरी सिंह ने शासकीय आयोजन को सामाजिक श्रेय लेने का प्रयास किया जबकि मामला सीधे मुख्यमंत्री से सम्बंधित है। उपरोक्त खबर शिकायत कर्ता मार्तण्ड सिंह संजोयक स्तुति फाउंडेशन दुर्ग द्वारा मीडिया को दिए शिकायत अभिलेख के आधार पर प्रकाशित किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles