Saturday, April 20, 2024

कलेक्टर रणबीर ने पिलाया नन्हे बच्चों को दो बूंद, लगभग 1 लाख 10 हजार बच्चों को दी गई पल्स पोलियों

सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला चिकित्सालय सूजरपुर में छोटे नन्हे बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियों दवा पल्स पोलियों पिलाया। कलेक्टर ने वंहा उपस्थित लोगों से कहा कि ये हमारे बच्चोें के लिए बहुत ही जरूरी हैं। बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए आवष्यक हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस.सिंह, जिला टीकाकरण अभियान डाॅ. अजय मरकाम, सिविल सर्जन डाॅ. शषि तिर्की, डाॅ. अनिता पैकरा, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

01 एवं 02 फरवरी को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में पल्स पोलियो अभियान के लिए लगभग एक लाख दस हजार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराख दी गई।

जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेषन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई।

जिले से इस अभियान की सतत् निगरानी के लिए प्रत्येक विकासखण्डो में माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा बूथ लेबल पर एवं घर-घर भ्रमण कर इस अभियान की सतत् निगरानी की गई।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles