राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर विवाद

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति, वर्तमान अध्यक्ष ने फैसले को बताया अंसवैधानिक, कोर्ट में देंगे चुनौती

रायपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद में नई नियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सरकार ने थानेश्वर साहू को OBC आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस पर आयोग के वर्तमान अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू ने आपत्ति जताई है।

डॉ. सियाराम साहू ने नई नियुक्ति को असंवैधानिक बताया है। डॉ सियाराम साहू ने नए नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, इसके बाद सरकार की इस नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती देंगे।

बता दें कि भाजपा शासनकाल में नियुक्त डॉ सियाराम साहू के कार्यकाल का अभी एक साल बाकी है। नियमानुसार आयोग का कार्यकाल तीन साल होता है।

Exit mobile version