Friday, March 29, 2024

देश की सबसे सस्ती Electric Car, फुल चार्ज में चलेंगी 450KM, कीमत 4 लाख से शुरू

अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से निजात पाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक कार का विकल्प आपके लिए है। इलेक्ट्रिक कारों पर भी सरकार सब्सिडी दे रही है। इसके चलते इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई कंपनियों ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है और अन्य कंपनियां जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। हम आपको भारत में उपलब्ध किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताते हैं।
टाटा टिगॉर ईवी : Tata Tigor भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। Tigor EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये से लेकर 13.39 लाख रुपये तक है। यह ग्लोबल एनसीएपी द्वारा परीक्षण किया जाने वाला पहला ईवी है और इसने क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से करीब एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस कार को एक बार चार्ज करने पर 305 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है।
टाटा नेक्सन ईवी : Tata Motors की एक इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV, वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक यात्री वाहन है। Nexon EV के आने से कॉम्पैक्ट SUVs का आकर्षण बढ़ गया है. टाटा नेक्सन ग्लोबल एनसीएपी द्वारा 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली भारत में निर्मित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.79 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है। इस वाहन की रेंज 312 किमी तक है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles