Thursday, April 25, 2024

बिलासपुर/ दोस्त का जन्मदिन मनाने गए युवक की मौत

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

बिलासपुर / अरपा चेकडेम में दोस्त का जन्मदिन मनाने गया युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी पर पहुंची तोरवा पुलिस देर रात तक युवक की तलाश में जुटी रही।
मसानगंज क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी आयुष सोनी पिता छोटू सोनी (19) सिम्स के सामने नाश्ता की दुकान चलाता है।

शनिवार को वह अपने दोस्त प्रवीण रजक का जन्मदिन मनाने साथियों के साथ देवरीखुर्द स्थित चेकडेम के पास गया था। पार्टी मनाने से पहले आयुष और उसके साथी नहाने के लिए चेकडेम में उतरे थे। इस दौरान उसके साथी डेम से वापस आ गए। वहीं, आयुष गहरे पानी में चला गया। आयुष के दोस्तों ने शाम छह बजे इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मछुआरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई।

रात आठ बजे गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर देर रात तक युवक की तलाश में जुटे थे। इस दौरान युवक का पता नहीं चला पाया।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles