हसदेव अरण्य पर गो.ग.पा. का विशाल आमसभा एवं रैली कर किया विरोध प्रदर्शन…

छ.ग. प्रदेश में लगातार हसदेव अरण्य क्षेत्र परसाकोल ब्लाक के विरोध में प्रदर्शन हो रहे है, वहीं गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने अम्बिकापुर के डाईट मैदान में विशाल आमसभा एवं रैली कर परसाकोल ब्लाक पर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन पर गो.ग.पा. के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता अम्बिकापुर के विभिन्न जिलो से पहुंचे। गो.ग.पा. के इस विरोध प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहुंचे राजधानी से संभाग अध्यक्ष मोहम्मद फरीद कुरैशी ने बताया कि हम प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों के आह्वान पर यहां सरकारी कुनीतियों व जल, जंगल, जमीन, जैव विविधिता, जल स्त्रोत एवं वन्य प्राणियों के रहवासी आदिवासियों की अजीवका संस्कृति व पर्यावरण के रक्षा के लिए सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन मुक्त रखते हुए समस्त कोल खदानो को निरस्त कराने के विरोध कर रहे हैं।

मीडिया से चर्चा पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने बताया कि हरिहरपुर, फतेहपुर, घाटबर्रा, साल्ही में कोल ब्लाक का आवंटन किया गया है जो पूर्ण रूप से गलत है क्योकि ग्रामीणवासियों का कहना है कि फर्जी ग्राम सभा करके आदिवासियों का जमीन छिना गया है और लगातार प्रशासन का सहयोग लेकर कम्पनी के द्वारा जंगल की कटाई कराई जा रही है इस संबंध में लगातार आंदोलन चल रहा है, परंतु केन्द्र व राज्य के सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए आदिवासियों के साथ भेद भाव शोषण, उपेक्षा एवं छल कपट कर ही है कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अडानी का विरोध करते है एवं अपने प्रदेशो में आदिवासियों की जल जमीन जंगल को अडानी जैसे कंपनियों को देने का काम करते है।

विरोध करने पर अनाप-सनाप बयान देते है कभी कहते है कि – बिजली बंद कर दो, कभी कहते है डाल नहीं कटेगी, कभी कहते है कि हम आदिवासियों के साथ है, लेकिन प्रदेश की सरकार आदिवासियों के साथ नही बल्कि उद्योगपतियों के साथ है।

कांग्रेस सरकार चुनाव जीत कर जब आयी तो पेसा कानून को लागू कराने की बात कही थी पांचवी अनुसूची को पूर्णतः लागू करने की बात कही थी वन अधिकार अधिनियम 2006 का पालन किया जायेगा कि बात कही थी परंतु यह सरकार अपने हर वादे से मुखर गयी आज भी आरिवासियों से जुड़े कानूनो को लागू नही किया जा रहा है। मनमाने रूप से उत्खनन कराया जा रहा है इन सभी मुद्दो को लेकर गोडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो आदिवासियों एवं मूल निवासियों की लड़ाई लड़ रहे है।

संजय सिंह कमरो ने बताया कि पांचवी अनुसूची पेसा कानून वन अधिकार अधिनियम को पूर्णतः लागू करें एवं पूर्व से कोयला उत्तखनन का कार्य जो किया गया है उन क्षेत्रों में विक्षारोपण कराया जाये। इन सभी मुद्दो के साथ संजय सिंह कमरो दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राज्यपाल को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

watch video

गोडवाना गणतंत्र पार्टी के विशाल रैली एवं आमसभा रैली के इस अवसर में छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, एवं किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छात्र संगठन प्रदेश के समस्त पदाधिकारी वरिष्ठ पदाधिकारी विजय पटेल जी, प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप मरकाम, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, बीएल भास्कर, फयाज आलम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रभु जगत, संभागीय अध्यक्ष सुखराज सिंह पोया, सरगुजा जिला अध्यक्ष बालसाय कोराम, बलरामपुर अध्यक्ष हीरा पोरते, सूरजपुर जिला अध्यक्ष रामाधीन सिंह पोया, कोरिया जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, कोरबा जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर कोराम, छात्र संगठन कोरिया के जितेंद्र सिंह मरकाम, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुजेन्द्र मार्को के मौजूद रहे।