Friday, March 29, 2024

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दस्तावेज सत्यापन 25 से 28 जुलाई तक

प्रतीकात्मक तस्वीर

जशपुरनगर 22 जुलाई 2022

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गैर शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 25 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक ग्रेड 02  सहायक ग्रेड 03 के लिये 25 जुलाई को, भृत्य व चौकीदार के लिए 26, 27 तथा 28 जुलाई 2022 को दस्तावेज सत्यापन निर्धारित तिथि को प्रातः 10.30 बजे से स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित किया जाएगा।
 उन्होंने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं की मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन टीम को शैक्षणिक एवं व्यवसाय की योग्यताओं की प्रमाण पत्र की एक-एक कॉपी भी देना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ एक रंगीन पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles