Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
बिलासपुर : जनता कांगे्स छत्तीसगढ़ ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को बिगुल फूंक दिया है। पेंड्रा के असेंबली हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कोटा की विधायक डॉ.रेणु जोगी व लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया।

डॉ.जोगी ने मरवाही की जनता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के रिश्तों की दुहाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि जोगी मरवाही की जनता को अपना परिवार समझते थे। अब भी मरवाही और जोगी परिवार का रिश्ता पूर्व की तरह प्रगाढ़ रहेगा। जब तक डॉ.जोगी बोलती रहीं कार्यकर्ता शांत भाव से उनको सुनते रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हॉल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ.जोगी ने कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे कठिन और दुखद समय है। मरवाही स्व. जोगी के तन और मन में बसा हुआ था। मरवाही की जनता से वे बेहद लगाव रखते थे। यही कारण है कि वे अपने परिवार की तरह यहां की जनता को प्यार और दुलार करते थे।
वसीयत पढ़ने के बाद जानकारी मिली कि वाकई वे मरवाही की जनता और यहां की माटी के प्रति मन से सम्मान करते थे। अपनी वसीयत में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा भी लिखी। यहीं के पावन भूमि में दफनाने और सोन व नर्मदा नदी में मिट्टी को विसर्जित करने की इच्छा जाहिर की थी।
धर्मजीत सिंह के निशाने पर कांग्रेसी मंत्री व विधायक
जकांछ के नेता व लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने दोटूक कहा कि यह बात आप लोग भूल जाइए जकांछ का किसी पार्टी में विलय नहीं हो रहा है। न हम कांगे्रस में जा रहे हैं और न ही भाजपा में। हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक साल पहले भी सत्ताधारी दल के लोगों ने जोरशोर से दलबदल कराया था। नजीता सबके सामने है। 11 में से लोकसभा की नौ सीटें भाजपा के पास है और दो सीटें कांग्रेस के पास। मौजूदा दौर में हो रहे दलबदल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सबको पता है जो गए हैं वह सब चले कारतूस हैं। युद्घ में चले कारतूस की कोई मोल नहीं होता ।
32 बने नकली मंत्री
जकांछ नेता ने संसदीय सचिवों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने 32 नकली मंत्री बनाए हैं। यह सब क्यों हुआ सबको पता है। सरकार में असंतोष को दबाने नकली मंत्री बना दिए गए। मरवाही में मंत्रियों की आवाजाही को लेकर कहा कि डेढ़ साल तक ये मंत्री कहां थे। आधे से ज्यादा तो मरवाही कभी देखे नहीं है। वे घूमने आ रहे हैं। जलेश्वर व माई की बगिया को लेकर सवाल उठाया कि शहडोल के कमिश्नर ने जलेश्वर और माई की बगिया में निर्माण कार्य का आदेश जारी कर दिया है। जब तक स्व जोगी थे किसी की हिम्मत नहीं हुई थी। अब कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
You’ve provided practical solutions to common challenges.
Strategic thinking displayed.
從英超、西甲、德甲到中超,全球各大足球聯盟的足球比分官方即時比分都在這裡。
一帆平台智能AI观看体验优化,专为海外华人设计,提供高清视频和直播服务。
Suggested proposed stuff.
tai xn88 tự hào là biểu tượng của sự uy tín và đẳng cấp trong lĩnh vực cá cược trực tuyến tại khu vực Châu Á. Với bề dày kinh nghiệm, chúng tôi mang đến hệ thống bảo mật SSL 128-bit tối tân, đảm bảo mọi giao dịch của quý khách hàng luôn được bảo vệ trong môi trường an toàn tuyệt đối. TONY02-03
New online casino Australia 2026 huge welcome bonuses free spins
2026 football news: Newcastle’s 6-1 demolition makes history – Premier League clubs dominate Europa League – latest match results insane!