Tuesday, March 19, 2024

भूकंप के झटके , 3.1 रही तीव्रता कोई क्षति नही

काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को 3.1 मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर राजधानी के बाहरी इलाकों में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र कुलेश्वर में था।

पूरे काठमांडू घाटी में लोगों ने कंपन महसूस किया। हालांकि अब तक इससे क्षति की कोई खबर नहीं आई है।

भूकंप विज्ञान विभाग ने बताया कि यह 2015 के भूकंप के बाद का झटका है। उस भीषण भूकंप में 9,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles