Thursday, March 28, 2024

रायपुर/ जोन क्रमांक 01 व विधुत विभाग के संरक्षण में निजी जमीन हड़पने का पुर जोर प्रयास

दिनेश चंद्र कुमार (सिविल रिपोर्टर, रायपुर)

रायपुर /

   राजधानी रायपुर में जमीन के कई हेराफेरी के मामले सुना जाता रहा है, पर यह मामला कुछ अलग ही नजर आ रही है। जिसमें जोन 01 राजस्व विभाग व विधुत मंडल विभाग के कारनामे नियम विपरीत संदेहास्पद नजर आ रही है। जिस कारण एक भू-स्वामी की गाड़ा कमाई से खरीदी गई जमीन को हड़पने का पुर जोर प्रयास किया जा रहा है।

भू-स्वामी लछमण प्रसाद देवांगन का आरोप हैं कि विगत वर्ष पूर्व उनकी जमीन खसरा नंबर 166/4 पूर्व वार्ड क्र.08 वर्तमान वार्ड क्र. 15 गुढियारी में स्थित है। पीडित का आरोप हैं कि मनोज निर्मलकर नामक एक व्यक्ति ने जोन 01 राजस्व विभाग से साठगांठ कर बिना मूल दस्तावेज के राजस्व टैक्स रसीद प्राप्त कर मेरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है। पीडित ने बताया की तत्कालीन राजस्व निरीक्षक से लेनदेन कर बिना जमीन दस्तावेज के बगैर राजस्व टैक्स रसीद वर्ष 2013 में समारू निर्मलकर के नाम पर काटा गया।

यह फर्जी मामला वर्ष 2008/09 से किया जाता रहा है ताजुब की बात यह है कि जहॉ एक ओर किसी अन्य की जमीन का बिना दस्तावेज के बगैर टैक्स रसीद काटी जाती हैं। दूसरी ओर उसी  व्यक्ति के नाम पर शासकीय नजुल भूमि का टैक्स रसीद दिया गया। राजस्व विभाग नियम विपरीत कार्य करते पाये जा रहे हैं। इन विभागो के कारनामे में विधुत विभाग भी अपनी कारगुज़ारी दिखा रही है।

मालूम हो कि विधुत विभाग से विधुत मीटर लेने से पूर्व नियमानुसार ज़मीन – मकान के समस्त मूल दस्तावेज के आधार पर विधुत मीटर जारी करती हैं पर ऐसा यहॉ नही हुआ विधुत विभाग ने भी बिना दस्तावेज के विधुत मीटर क्र. 1007614894 जारी कर दी, जिससे उक्त कब्जाधारी ने पीडित के निजी जमीन पर लगाकर अपना अधिकार जताकर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

मामलें पर पीड़ित पक्ष की निजी जमीन हड़पने में तत्कालीन राजस्व विभाग तथा विधुत विभाग की पुरी साठगांठ नजर आ रही हैं। निगम व विधुत विभाग के सरंक्षण में ऐसे कार्य किया जा रहा है जिससे वास्तविक भू-स्वामी परेशान हो रहे हैं। राजस्व विभाग व विधुत विभाग अपने नियम कायदे को दरकिनार कर कार्य करते पाये जा रहे है।

खास बात यह है कि राजस्व विभाग तथा विधुत विभाग किन दस्तावेजों के आधार पर टैक्स काटा गया विधुत मीटर लगाया गया इन कारनामो से निगम विभाग व विधुत विभाग के कार्यप्रणाली पर कई सवाल खडे हो रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि जोन क्रमांक 01 व विधुत विभाग अपने बचाव में क्या संदेहास्पद जानकारी देते है?

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles