Saturday, April 20, 2024

eKYC अनिवार्य, सरकार ने जारी की अंतिम तारीख,जानिये पीएम योजना का लाभ लेने के लिए करने होंगे किन नियमो के पालन

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: देश का अधिकतर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कोरोना के बाद से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इनके लिए सरकार तथा कई तरह की समाज सेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आती हैं। सरकार भी इनकी आर्थिक मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। ऐसी ही एक योजना है किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना। यह योजना असल में उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन्हे केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है।

किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) में अब तक 11 किस्तों में किसानों को रुपए मिल गए हैं। अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। आपको 31 जुलाई से पहले अपनी ई – केवाईसी करवानी होगी। अगर आप यह नहीं करते तो आपके भी पैसे अटक सकते हैं। जानिए क्यों जरूरी है ई – केवाईसी।

दरअसल, सरकार की तरफ से ई – केवाइसी (eKYC PM Kisan Samman Nidhi) करवाने सूचना जारी की गई है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जो भी इस योजना के लाभार्थी हैं उन्हें अपनी ई – केवाइसी करवाना अनिवार्य है नहीं तो उनकी अगली क़िस्त अटक सकती है। इसके लिए सरकार ने 31 जुलाई का तक का समय दिया है। लेकिन आप जल्द से जल्द अपनी ई – केवाइसी करवा लें क्यों कि कई बार वेबसाइट डाउन रहता है जिससे आपका काम अटक सकता है।

ये है प्रोसेस

  1. ई – केवाइसी करवाने सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. इसके बाद ‘ई – केवाइसी’ विकल्प का चयन कर उसमे अपना आधार नंबर और कैप्च भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालकर उसका ओटीपी डालें। ओटीपी डालने के बाद आपकी ई – केवाइसी पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles