Thursday, April 25, 2024

ब्याज से तंग आकर राज्यपाल से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, सूदखोर 10 गुना राशि प्राप्त करने के बाद भी किसान को कर रहे परेशान

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

ब्याज से तंग आकर राज्यपाल से लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, सूदखोरों द्वारा दस गुना राशि प्राप्त करने के बाद भी कर रहे किसान को परेशान

रायपुर । राजधानी से सटे बसना गांव का एक किसान सूदखोरों से इतना परेशान हो गया कि उसने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की गुहार लगा दी। पीड़ित किसान का कहना है कि उसने खेती के लिए तीन अलग-अलग लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया था, जिसका करीब 10 गुना ज्यादा वापस कर चुका है। उसके बाद भी सूदखोर उसे परेशान कर रहे हैं।

किसान ने आरोप लगाया है कि, एक आरोपी ने उसका ट्रैक्टर बेच दिया है। दूसरे ने फर्जी दस्तावेज के जरिए चेक बाऊंस के केस में फंसा दिया है। जिससे वह काफी परेशान है।

किसान की दी गई जानकारी के मुताबिक, बसना थाने से लेकर जगह-जगह गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है, इसलिए अब किसान बेदलाल साव ने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles