Tuesday, September 17, 2024

गुजरात के पूर्व CM कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के पूर्व CM कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन , पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलंकी के निधन पर गहरा दुख जताया है। सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वे एक बार भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। सोलंकी गुजरात राज्य के चार बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुके थे। उनकी उम्र 94 साल की थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि माधव सिंह सोलंकी एक दुर्जेय नेता थे। दशकों तक गुजरात की राजनीति में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने उनके बेटे भारत सोलंकी से बात की और शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि सोलंकी को राजनीति के अलावा पढ़ाई का काफी शौक था।

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि जब भी उनसे मिलने का मौका मिलता था या बातचीत होती थी तो हम किताबों को लेकर बात करते थे। वो हमेशा मुझे अपनी नई बुक के बारे में बताते थे। जो उन्होंने उस दौरान पढ़ी होती थी।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles