
इस्लामाबाद, 10 जूनः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ दुबई में बेहद गंभीर हालत में भर्ती हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। वह 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके थे। कारगिल की जंग के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट दिया था।
सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें तैर रही हैं। भारत के कुछ मीडिया हाउसेज ने उनकी मौत की खबर चलाई थी। हालांकि इस बात को कई चर्चित पत्रकारों ने गलत बताया है। पाकिस्तान के पत्रकार वजाहत काजमी ने ट्विटर पर लिखा, ” एक बार फिर से भारतीय मीडिया ने पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के निधन की फर्जी खबर चलाई है।। मैंने उनके कई करीबी सूत्रों से पुष्टि की है कि वह बीमार हैं लेकिन ठीक हैं। सोशल मीडिया भीड़ में शामिल होने और बिना सत्यापन के समाचार फैलाने से बचना चाहिए।