छ.ग. राज्यपाल और CM बघेल ने धरमजयगढ़ पूर्व विधायक राठिया के निधन पर जताया शोक

रायपुर : छ.ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल अनुसुईया ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री राठिया की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राठिया के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।