Friday, March 29, 2024

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के लिए नाम प्रस्तावित कर सकते हैं राज्यपाल

राज्यपाल अनुसुईया उइके को केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2023 के लिए अर्हता प्राप्त व्यक्तियों या संगठनों के नाम प्रस्तावित करने के संबंध में पत्र प्रेषित कर सूचित किया है।
पत्र में लिखा है कि प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। राष्ट्रपति प्रतिवर्ष 30 विशिष्ट प्रवासी भारतीयों या संगठनों को यह पुरस्कार प्रदान करते हैं। यह पुरस्कार अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के निवासी या उनके संगठन भारत के अन्य देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बनाने की दिशा में कार्य करने, भारत में सामाजिक और मानवता के कार्य करने, दानशीलता व परोपकार के कार्य करने आदि के लिए दिया जाता है। इस सम्मान के लिए व्यक्ति व संगठन का नाम प्रस्तावित करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles