
रायपुर. फैक्ट्री से निकले लोहा को बेचने के फिराक में लगे ट्रेलर चालक और उसके मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास फैक्ट्री से निकला लोहा बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रकाश स्पंज चांपा से 22 अगस्त को टे्रलर सीजी 04 जेए 4149 में 30.480 मीट्रिक टन एमएसबी लेट लोहा लेकर रायपुर के बजरंग इस्पात के लिए निकला था। बजरंग इस्पात पहुंचने पर माल रिजेक्ट हो गया। इसके बाद माल को रायपुर स्थित प्रकाश स्पंज में ले जाना था, लेकिन ड्राइवर वीरेंद्र चौधरी और ट्रेलर मालिक भूपिंदर सिंह कहीं और ले गए।
आरोपियों ने ट्रेलर में भरे लोहा को बेचने की तैयारी कर ली थी और छुपाकर रख दिया था। इस बीच पुलिस को आरोपियों का पता चला। पुलिस ने दोनों को खुर्सीपार भिलाई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लोहा बरामद कर लिया गया है। उरला टीआई अमित तिवारी ने बताया कि आरोपी लोहा को बेचने की तैयारी में थे। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
**neurosharp**
Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.
asklong.ru
**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.