Tuesday, September 17, 2024

छत्तीसगढ़ में लू जैसे हालात, अगले 24 घंटो के दौरान मौसम बदल सकता है मिजाज

देश भर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटो के दौरान गरज चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, में लू की स्थिति देखने को मिली। लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे। वहीं शानिवार को शाम के बाद आंधी तूफान से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिला।

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।

एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक-गोवा तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 से 23 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में 20 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है। 21 और 26 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
21 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 21 और 22 अप्रैल को कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। 21 से 24 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles