31 अक्टूबर तक मांगे नहीं मानी तो 14 फरवरी 2024 को पूर्व अर्ध सैनिक जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे

NAHIDA QURESHI

May 25, 2023

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

31 अक्टूबर तक मांगे नहीं मानी तो 14 फरवरी 2024 को पूर्व अर्ध सैनिक जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे

Published on: May 25, 2023
---Advertisement---

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रूस्तम जी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से ऑल इंडिया पैरामिलिट्री सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 28 राज्यों के विभिन्न वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ लगभग 30 शहीद परिवारों की विरांंगनाओ ने हिस्सा लेकर पहले बीएसएफ डीजी केएफ रुस्तम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महासचिव रणबीर सिंह द्वारा प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस सेमिनार की मुख्य अतिथि बीएसएफ विरांंगना डॉ सुधा यादव व स्थानीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर विशेष सम्मानित सदस्य सदस्य के तौर पर भाग लिया। सेमिनार की अध्यक्षता पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा की गई। उत्तराखंड अध्यक्ष व पूर्व आईजी श्री एसएस कोटियाल द्वारा अपने सम्बोधन में में माननीय मुख्य अतिथि को 2009 में भाजपा चुनावी घोषणापत्र की याद दिलाई जिसमें अर्थ सैनिक बलों को सेना के बराबर सुविधाएं देने के लिए कहा गया था। पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह व महासचिव रणबीर सिंह द्वारा डॉ सुधा यादव को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना, एक्स मैन दर्जा, सीपीसी कैंटीन पर जीएसटी छूट, पैंशन इत्यादि सुविधाएं देने की मांग की गई जिसके लिए मुख्य अतिथि द्वारा उपरोक्त मांगो पर सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया। कॉनफैडरेसन चेयरमैन श्री एचआर सिंह ने केंद्रीय सरकार को अल्टीमेटम दिया कि 31 अक्टूबर तक उपरोक्त जायज मांगों को माने वरना मजबूरन 14 फरवरी 2024 को जंतर मंतर पर पूर्व अर्धसैनिक परिवार अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका एनसीसी चेयरमैन पूर्व आईजी एमएल वर्मा द्वारा अनुमोदन किया गया साथ ही सम्मेलन में आमंत्रित सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस मौके पर पूर्व आईजी गजेंद्र चौधरी व पूर्व आईजी श्याम सिंह द्वारा पुरानी पैंशन बहाली के संघर्ष को जारी रखने के लिए एसोसिएशन महासचिव को साधूवाद दिया। एसबीआई की तरफ से शहीद परिवारों की विरांंगनाओ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जिसमें एडीजी जामवाल सर का विशेष योगदान रहा। इस सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा व उनकी मध्य प्रदेश टीम, डीआईजी आरजेआईटी टेकनपुर, एसबीआई ग्वालियर शाखा को एडीजी एचआर सिंह की तरफ से बधाई दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now