Thursday, March 28, 2024

कांकेर में गोंगपा ने मनाया वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस, बाइक रैली व आम जनसभा हुई आयोजित…

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला कांकेर में 27 जून 2022 को वीरांगना महारानी दुर्गावती मंडावी के 449 वीं बलिदान दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में इस बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के 459 वीं बलिदान दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई एवं पार्टी द्वारा आम जनसभा भी गई।

इस अवसर पर राजधानी से पहुंचे गोंगपा के रायपुर संभाग अध्यक्ष फरीद कुरैशी ने मीडिया से चर्चा पर बताया कि कांकेर जिला में हमारी पार्टी द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के 459 वीं बलिदान दिवस मनाया गया, व वीरांगना की स्मृति में पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष इस्तियाक खान व कांकेर संभाग अध्यक्ष नरेश देव नरेठी, कांकेर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू एवं समस्त सम्मिलित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्या अपर्ण कर उन्हें नमन किया।

अवसर पर पार्टी ने आम जनसभा भी की है जिसमें जन समस्याओं को सुना गया व पार्टी द्वारा उक्त समस्याओं से प्रशासन को अवगत कर निराकरण कराने का प्रयत्न किया जाएगा। इस सम्बंध में ग्राम कोड़ेजुन्गा और ग्राम ठेलकाबोड़ के ग्रामीणों ने गोंगपा को अपनी वनपट्टा की समस्या पर चर्चा की जिस पर गोंगपा ने उक्त आम जन समस्याओं पर निराकरण हेतु माध्यम कांकेर जिला कलेक्टर को राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

साथ ही छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से प्रशासन से अपनी मांगों को रखने के लिए गोंगपा से समर्थन मांगा, जिस पर पार्टी द्वारा संघ के जायज माँगो पर अपना मौखिक समर्थन देते हुवे प्रशासन को माँग पर कार्यवाही हेतु अवगत कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गोंगपा से प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष इश्तियाक खान व मुख्य अतिथि फरीद कुरैशी गोंगपा रायपुर संभाग अध्यक्ष एवं गरियाबंद जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, कांकेर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अवसर पर जिला संगठन मंत्री धरम सिंह मंडावी, विधानसभा प्रभारी सुरेश नेताम, प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ घनश्याम धुर्री, संभागीय उपाध्यक्ष देवलाल नेताम, कांकेर उपाध्यक्ष लालाराम गांवडे, जिला कोषाध्यक्ष रोहदू कोर्राम, कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष बशीर गौरी, चारामा ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव राम वर्मा, भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रसाद, नरहारपुर ब्लाक महिला मोर्चा चंद्रवंशी नेताम नरहरपुर ब्लॉक, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर अरवंत दर्स, ब्लॉक कमेटी सदस्य रोहित मरकाम, भानुप्रतापपुर कार्यवाहक अध्यक्ष पुखराज आचला, ब्लॉक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रामदेव सलाम, मो. नूर, आरिफ खान समेत जिला उ.ब.कांकेर (छ.ग.)के समस्त कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles