Friday, March 29, 2024

लव स्टोरी में घरवालों ने जहर पिलाकर मारा, दोनों की लाश भी जला दी…

भिलाई : लव स्टोरी मौत के साथ खत्म, घरवालों ने जहर पिलाकर मारा, दोनों की लाश भी जला दी….

दुर्ग/भिलाई :भिलाई के सुपेला थाना इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में चचेरे भाई और बहन के बीच प्यार में उनके घरवाले ही दुश्मन बन गए। परिजन को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था। लड़की का नाम ऐश्वर्य कोप्पल और लड़के का नाम श्रीहरि था। लड़की के भाई चरण और चाचा रामू ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को सुपेला थाने में ऐश्वर्य और श्रीहरि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। यहां न्यू कृष्णानगर का रहने वाला कोप्पल परिवार बेटी ऐश्वर्य के गायब होने से परेशान था। पुलिस को पता चला कि वह अपने चचेरे भाई श्रीहरि के साथ भाग गई थी। पुलिस को लोकेशन चेन्नई में मिली। दोनों को 7 अक्टूबर को चेन्नई से लाया गया और रिश्तेदारों को सौंप दिया। शनिवार रात पुलिस को खबर मिली कि ऐश्वर्य के घर झगड़ा हो रहा है।

फोटो 7 अक्टूबर की है. सुपेला थाना इलाके की घटना, घर से भागे युवक-युवती को चेन्नई से बरामद किया था.

पुलिस ने चेन्नई से वापस लाया तो घरवालों ने हत्या कर दी. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में ऐश्वर्य और श्रीहरि नहीं मिले। पूछताछ में ऐश्वर्य का भाई चरण और चाचा रामू गोल-मोल जवाब देने लगे। पुलिस को शक हो गया। पूछताछ करने पर पता चला कि ऐश्वर्य और श्रीहरि को चरण और राजू ने मिलकर जहर पिला दिया। दोनों के शवों को सिरसा इलाके में नदी के किनारे जला दिया।

पुलिस ने जले हुए शव बरामद किए और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ऐश्वर्य के रिश्ते से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles