रायपुर : आज “हैलो नईदुनिया” में जनता के सवाल, महापौर एजाज ढेबर देंगे जवाब…

“हैलो नईदुनिया” में आज दोपहर 1:00 बजे से महापौर एजाज ढेबर देंगे सवालों का जवाब

रायपुर : एक अभियान सामाजिक सरोकार के तहत पाठकों की समस्याओं, शिकायतों और जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए हैलो नईदुनिया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस बार नईदुनिया प्रतिनिधि ‘हैलो नईदुनिया” कार्यक्रम में मंगलवार को महापौर एजाज ढेबर उपस्थित रहेंगे। रायपुर नगर निगम एवं वार्डों की समस्या को लेकर आम जनता सीधे उनसे फोन कर बात कर सकती है।

महापौर एजाज ढेबर मंगलवार की दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक फोन पर शहर की जनता के हर सवाल का जवाब देंगे। कॉल करने वाले पाठकों को पहले अपना नाम और पता बताना होगा। महापौर खुद उनका कॉल रिसीव करेंगे।

लोग नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्ड के बारें अपनी समस्या बता सकते हैं। या फिर कोई सुझाव हो तब भी बता सकते हैं। महापौर शहर में नाली, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय और साफ सफाई को लेकर योजनाओं की जानकारी, नए विजन और निगम के विभिन्न् मुद्दों पर जवाब देंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और निगम की व्यवस्था पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क करने का समय : 29 दिसंबर 2020 मंगलवार दोपहर एक बजे से दो बजे तक.

संपर्क नंबर : 0771- 4711056, 0771-4711057.

व्हाट्सप या मैसेज के लिए मोबाइल नंबर : 8959065068, 7987292910.