Tuesday, March 19, 2024

ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया का अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह 2023 पोस्टर वन मंत्री मोहम्मद अकबर व अधिकारियों ने किया विमोचन।

  • डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही को 25000 राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • हमारी जैव विविधता हम संवारें थीम पर 22 से 28 मई तक निःशुल्क सम्मेलन, प्रतियोगिताएं व पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

दंतेवाड़ा/रायपुर :-
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड, वन व क्लाइमेट चेंज विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नया रायपुर अटल नगर स्थित वन मुख्यालय अरण्य भवन के टीसीएच हाल में राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ वन मंत्री जनाब मोहम्मद अकबर ने उपस्थित थे। पर्यावरण प्रेमी ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को मैदानी स्तर पर जैव विविधता के प्रति जन जागरूकता एवं वन्यप्राणी संरक्षण वर्ग में उत्कृष्ट कार्य हेतु छत्तीसगढ़ वन मंत्री जनाब मोहम्मद अकबर के कर कमलों से 25000 की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जैव विवधता सप्ताह के लिए ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर व सीओओ अमुजुरी बिश्वनाथ द्वारा निर्मित अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता जागरूकता पोस्टर तथा कार्य सूची का विमोचन छत्तीसगढ़ वन मंत्री जनाब मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख वन सचिव मनोज पिंगुआ, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड सदस्य सचिव अरुण पांडे, प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी वन श्रीनिवास राव, उप वन संरक्षक संयुक्त वन प्रबंधन आलोक तिवारी एवं जैव विविधता विभाग अतुल तिवारी ने अधिकारिक रूप से विमोचन किया। दंतेवाड़ा से ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर व सीओओ अमुजुरी बिश्वनाथ ने बताया कि यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम एवं कन्वेंशन ऑन बायोडायवर्सिटी की अधिकारिक स्वीकृति से ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंर्तगत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मध्यम से जैव विविधता पर सम्मेलन, चित्रकाल, भाषण एवं सतत विकास लक्ष्य 13 क्लाइमेट एक्शन, 14 लाइफ बिलों वाटर, 15 लाइफ ऑन लैंड पर एक्शन जागरूकता प्रतियोगिताएं तथा पुरस्कार समारोह निःशुल्क रूप से विद्यार्थी एवं आम जनता वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 से 28 मई तक आयोजित किया जा रहा है एवं प्रतियोगिताएं प्रविष्ठियां भेजने की अंतिम तिथि 31 मई रखा गया है। इस अवसर पर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने जैव विविधता पर जानकारी देते हुए “हमारी जैव विविधता हम संवारें” का आव्हान किया।

ये भी पढ़े

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles