
गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट फेरी है। मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट तो वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी प्री मानसून एक्टिविटी जारी रहेगी। रीवा, सागर, ग्वालियर, शहडोल, भोपाल संभाग में गरज- चमक के बारिश साथ हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल,देवास,भिंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश साथ हो सकती है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मंडला, जबलपुर, इंदौर, मलाजखंड, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर, भोपाल में कल भी बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट देखी गई। भोपाल में 38.5℃, इंदौर में 37.6℃
जबलपुर में 36.3℃, ग्वालियर में 37.2℃ रहा तापमान दर्ज किया गया।
आज से नौतपा शुरू
ग्वालियर में आज से नौतपा शुरू हो रहा है। लंबे समय बाद नौतपा में सूरज के तेवर ढीले दिखाई दे रहे हैं। कल का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सामान्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घण्टे में 4.5mm बारिश हुई है। इस बार नौतपा में 40 डिग्री के ऊपर तापमान नहीं जाएगा। इंदौर में नौतपा की ठंडी शुरुआत हो चुकी है।
आज बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।