
अनंतनाग : जम्मू -कश्मीर के अनंतनाग में आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. पुलिस से मिले इनपुट के बाद अनंतनाग के कुलचोहर इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी. मारे गए आतंकियों में दो लश्कर आतंकी और एक हिजबुल कमांडर मसूद अहमद भट्ट है. मसूद, डोडा का इकलौता आतंकी था जो जिंदा बचा हुआ था. मसूद की मौत के बाद पुलिस ने कहा कि अब डोडा आतंक मुक्त इलाका बन गया है. आतंकियों के पास से AK-47 समेत कई खतरनाक हथियार मिले हैं. मुठभेड़ खत्म हो चुकी है फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंक के खात्मे के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है. इस महीने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. शोपियां, अवंतीपोरा समेत कई इलाकों में यह ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस बीते शुक्रवार दावा किया था कि पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के आतंकियों की अब कोई मौजूदगी नहीं है. 1989 में घाटी में आतंकवाद के फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि त्राल आतंकमुक्त हुआ है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के चेवा उलार इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने यह दावा किया था.
इस बारे में बताते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने कश्मीर क्षेत्र पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘आज के सफल अभियान के बाद त्राल क्षेत्र में अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है. यह 1989 के बाद पहली बार हुआ है.’
भारत में मानव तस्करी को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र समूह सीधे तौर पर सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 14 वर्ष तक के कम उम्र किशोरों की लगातार भर्ती और उनका इस्तेमाल करते रहे हैं.
विदेश मंत्रालय की ”2020 ट्रैफिकिंग इन पर्सन” रिपोर्ट अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बीते बृहस्पतिवार को जारी की थी. इसमें बताया गया है कि माओवादी समूहों ने हथियार और आईईडी को संभालने के लिए खासकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में 12 वर्ष तक के कम उम्र बच्चों को जबरन भर्ती किया और कभी-कभी मानव ढाल के तौर पर भी इनका इस्तेमाल किया गया.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.