Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और जंगलराज बड़े स्तर पर अपने पैर पसार रहा है। बीते 3 महीने में योगी सरकार के राज में तीन पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। बीती रात बलिया शहर में सहारा समय से जुड़े पत्रकार रतन सिंह की हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को बेरहमी से दौड़ाकर गोलियों से भून डाला। पोस्टमार्टम के बाद जब पत्रकार का शव परिजनों के बीच पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया।
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसी बीच पत्रकार रतन स़िह के पिता ने अर्थी लेने से इंकार करते हुए न्याय की मांग की। पत्रकार के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा अगर बेटे को न्याय नहीं मिला तो अर्थी नहीं लेंगे। परिजनों के सवाल उठाने पर मामला गंभीर हो गया है। प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमल़े पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर दिल्ली की मीडिया खामोश है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारों की मौत और गिरफ्तारी को तानाशाही बताया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 19 जून – श्री शुभममणि त्रिपाठी की हत्या
20 जुलाई – श्री विक्रम जोशी की हत्या
24 अगस्त- श्री रतन सिंह की हत्या, बलिया
पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या।
11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR।
यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतन्त्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है।
बता दें कि यूपी में 19 जून को पत्रकार शुभम मणि की हत्या की गई। उसके बाद 20 जुलाई को बदमाशों द्वारा पत्रकार विक्रम जोशी को मारा गया। आज बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या कर दी गई है। जहां एक तरफ पत्रकार राज्य में सुरक्षित नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की बेशर्मी और सच्चाई जाहिर करती कई वीडियोज सामने आ चुकी हैं। आम जनता पुलिस और योगी सरकार से त्रस्त है।
बता दें भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले और उनकी पोल-खोल करने वाले पत्रकार अक्सर भाजपा समर्थकों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के निशाने पर रहते हैं। पत्रकारों की असुरक्षा का मामला काफी गंभीर मुद्दा है। क्यूंकि निष्पक्ष पत्रकारों की मदद से ही हमारे सामने सच्चाई आ पाती है। वर्ना भाजपा के शासनकाल में गोदी मीडिया चंद पैसों के लिए बिक चुकी है।