कांकेर एस. पी. ने हमारा इस्तीफा नही लिया, यह संवैधानिक पद की अवहेलना है – आप

रायपुर : पत्रकार कमल शुक्ला को न्याय देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज कांकेर एस. पी.कार्यालय का घेराव किया गया व 6 सूत्रीय मांग की गई। आप की छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला जी के ऊपर कांग्रेसियों द्वारा बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया बाउजूद उसके उन्हें साधारण धारा लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया, ये भूपेश बघेल के सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश तिवारी जी के संरक्षण में हो रहा है. वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है. मुख्यमंत्री जी इस पर संज्ञान लेना चाहिए व राजेश तिवारी को संवैधानिक पद से मुक्त करना चाहिए. इस पर अगर कार्यवाही नही की जाती तो प्रदेश स्तर पर यह आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि कांकेर एसपी एम. के. अहिरे अपने कर्तव्य का निर्वहन नही कर पा रहे है वे सविधान में लिखे हुए बातों का शब्दशः उल्लंघन कर रहे है आज भी आरोपी खुलेआम घूम रहे है और कांकेर एस. पी. ने उन्हें हीरो बनाने में लगे हुए है अगर इन आरोपियों को कड़ी सजा नही मिली तो ये कल पूरे जिले में अपने दादागिरी का परचम का वर्चस्व स्थापित हो जाएगा व यह सभी आरोपी कल बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग करते है कि कांकेर एस. पी. को तत्काल प्रभाव से उन्हें जिले से हटाया जाए अन्यथा हम इस मामले पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी जी ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है कि कांकेर एस. पी. ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर हमारा ज्ञापन नही लिया जो संवैधानिक पदों का उल्लंघन है इस पर कांकेर जिले की जनता को सोचना होगा क्या संवैधानिक पद पर बैठे हुए एस. पी. के क्रिया कलाप से उनके कार्य शैली से ऐसस प्रतीत हो रहा है कि वह गुंडों का समर्थन कर रहे है जो ही बेहद शर्मनाक हैं।

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन साहू के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर प्रदेश सहसंयोजक आशुतोष पांडे प्रदेश सहसंगठन मंत्री मुन्ना बिसेन प्रदेश सहसंगठन मंत्री समीर खान संभाग के प्रवक्ता संजय मंशानि, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संत सलाम, डॉगेश्वर भारती रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग, बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर, संगठन मंत्री विवेक शर्मा रायपुर महिला विंग के अध्यक्ष कलावती मार्को, द्वारिका नारंग संतोष देवांगन बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version