Saturday, April 20, 2024

दूसरे बच्चे को जल्द जन्म देने जा रहीं करीना का काम जारी है, देखें- शूट किया यह विज्ञापन

मुंबई : एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोमवार को ही उन्हें चेकअप के लिए डॉक्टर के यहां जाते हुए देखा गया था। अपनी प्रेगनेंसी के बिलकुल आखिरी दिनों में होने के बावजूद करीना कपूर खान पेशेवर तौर पर काफी एक्टिव हैं। अब उनका एक नया विज्ञापन सामने आया है, जो उन्होंने एरियल वॉशिंग पाउडर के लिए शूट कराया है।

बेबो ने इस ऐड का वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। करीना कपूर खान के इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने भी कहा है कि वह काफी मेहनती हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘वह काफी मेहनती महिला हैं। ग्रेट बेबो।’

इस वीडियो में करीना कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। इससे साफ है कि उनका यह वीडियो कुछ दिन पहले ही शूट हुआ होगा। इससे पहले उन्होंने स्पोर्ट्स और इनरवियर कंपनी Puma के लिए फोटोशूट कराया था। यही नहीं कई बार करीना कपूर योग करती हुई भी नजर आई हैं।

करीना कपूर अकसर प्रेगनेंसी की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। क्रिसमस से लेकर नए साल तक के मौके पर वह पार्टी करती भी नजर आई हैं। प्रेगनेंसी के पीरियड के दौरान वह लगातार एक्टिव दिखी हैं।

चार साल के तैमूर अली खान की मां करीना कपूर ने बीते दिनों अपने चैट शो What Women Want में नेहा धूपिया से बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में फिलहाल कुछ सोचा नहीं है। करीना कपूर ने कहा था कि तैमूर अली खान के जन्म के बाद उनके नाम को लेकर खासा विवाद हुआ था। ऐसे में उस मामले से सबक लेते हुए उन्होंने बच्चे के जन्म के बाद ही नाम के बारे में सोचने का फैसला लिया है।

करीना कपूर खान आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा मूवी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में की थी। बीते साल वह पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली के साथ धर्मशाला में छुट्टियां बिताने भी गई थीं। जबकि सैफ अली खान वहां भूत पुलिस मूवी की शूटिंग कर रहे थे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles