कृष्णा कुमार नवरंग निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष:- नरसिंह देव मणावी
कोंडागॉंव:- गवर्मेन्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ.ग. की प्रान्त स्तरीय वार्षिक अधिवेशन,आमसभा व कार्यशाला का कार्यक्रम 3मई 22 को आहूजा पैलेस , रायपुर नाका कोंडागॉंव में रखा गया था।
नवरंग जी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था ,इसलिए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव का प्रक्रिया रखा गया, जिसमे सर्व सहमती से निर्विरोध कृष्ण कुमार नवरंग जी को फिर से प्रदेश की जिम्मेदारी मिली।
कृष्णा कुमार नवरंग पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कहा “गवर्मेन्ट एम्लाइज की जायज मांगो को व आरक्षित वर्गों के हितों की आवाज प्रदेश स्तर पर उठाऊंगा, पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर की पालन करने की मांग निरंतर जारी रहेगी। हमारी आस्था भारतीय संविधान में है ,मांगे जरूर पूरी होगी।
यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होने के कारण छ.ग. के कोने-कोने से पदाधिकारी गण 11.00बजे से कार्यक्रम स्थल पहुँचना प्रारंभ हो गया था और साथ मे सभी कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था।
कोंडागॉंव में प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन, आमसभा ,कार्यशाला का आयोजन व प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव सम्पन्न
गवर्मेन्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरसिंह देव मणावी ने नवरंग जी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा ” हमे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने का मौका मिला जो बहुत ही चुनौती पूर्ण था। हमने संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम को सफल बनाया है। नवरंग जी पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है ,और आरक्षण रोस्टर पालन करते हुए पदोन्नति करने की मांगों को लेकर संगठन अडिग है , समय- समय पर ज्ञापन के माध्यम से जायज मांगो को शासन-प्रशासन तक पहुचाने का काम करते रहेगी।
कार्यक्रम में शामिल प्रदेश सचिव नरेंद्र जांगड़े, घनश्याम कौशले , एम.के.राणा, उपप्रांताध्यक्ष भोला मरकाम , के साथ आये अन्य पदाधिकारी , कोंडागांव जिला के संयोजक बीरेंद्र नेताम, धनपत नेताम, सुरेश नेताम, सुखमन नेताम, जयनाथ नेताम, ब्रिज नाग, भरत कोर्राम, धनसाय नेताम, झिटकु मरकाम, विनोद आचला, रैनु आचला, श्रीराम कश्यप, सूदन कोर्राम, चरणसिंह मरकाम, मुकेश नरेटी, नरेंद्र बघेल , उमाकांत नेताम, व सैकड़ो कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी।
