महासमुंद : छत्तीसगढ़ के वनपरिक्षेत्र में हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महासमुंद जिले में हाथियों के दल ने टहलने के लिए निकले दो बच्चों को घायल कर दिया। गनीमत है कि दोनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार दो बच्चे हर दिन की तरह आज भी मार्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान बरोण्डा-साराडीह मार्ग पर दोनों का हाथियों से सामना हो गया। जिसके बाद दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई।
वहीँ इस दौरान बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। डरे सहमे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना वन विभाग के अफसरों को दे दी गई है। साथ ही अधिकारीयों ने आमजन को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।