Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
धोनी ने सन्यास का ऐलान करते हुए कहा- मैं पल दो पल का शायर हूं…मत रूक जमाना मेरे लिए क्यों वक्त अपना बर्बाद करे
टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अब धोनी टीम इंडिया में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे। धोनी के अचानक सन्यास की घोषणा करने से उनके फैंस को झटका लगा है। बता दें कि धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे।
बता दें MS धोनी टेस्ट फॉर्मेट से काफी पहले ही संंन्यास ले चुके हैं. एमएस (MS Dhoni) शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे. पूर्व कप्तान ने अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को झटका दिया.

एमएस धोनी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर सन्यास का ऐलान करते हुए लिखा है कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए। अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का गाना लगाया है। धोनी के वीडियो में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं।’
बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है। महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। माही सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार अपने नाम किए हैं
yjthvc
076voj
bydmld
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.