नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई बैठक

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति नवा रायपुर के तत्वावधान में प्रभावित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज दिनांक 11 सितंबर 2022 को कायाबांधा (आन्दोलन स्थल) पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ।

बैठक में उपस्थित लोगों से चर्चा उपरांत महत्वपूर्ण निर्णायक फैसला लिया गया है कि-

1:- नवा रायपुर किसान आंदोलन का आज 252 वां दिन है।

2:- शासन प्रशासन से वार्ता जारी है। आदेश का क्रियान्वयन धरातल पर नदारत है।
3:- अस्थाई रूप से मंच (पण्डाल) प्रशासन को लिखित सूचनार्थ उपरांत NRDA प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण की नोटिस जारी किया तथा दो दिवस के अन्दर जवाब मांगा है।
4:- शासन प्रशासन एक तरफ आन्दोलन के दौरान निर्णय लेकर आदेश करते हैं। किसानों की छ: मांगों को मान लिये हैं। दूसरे तरफ आन्दोलन को कुचलने की साज़िश करते हैं।
5:- लेयर-1 के गांवों का सर्वे कराते हैं पट्टा देंगे आज दिनांक तक धरातल पर नदारत हैं।
6:- इसी प्रकार सभी आदेशित निर्णयों पर शासन व NRDA अधिकारी आज भी गुमराह कर रहे हैं।

आज भी प्रभावित किसानों की समस्या जस की तस हैं व नये नये तरीके से उलछा कर परेशान कर रहे हैं। इसीलिए किसान परिवार शासन प्रशासन व NRDA से हतास व परेशान होकर एक बार फिर “किसान आन्दोलन” को वृहद मजबूती के लिए समिति ” गांव चलों ‘ अभियान आगामी 13 सितंबर-2022 से ” पदयात्रा ” करने जा रहे हैं*।

नवा रायपुर किसान परिवार के सभी नवजवान साथी, महिला दीदी, किसान भाइयों , पंच- उपसरपंच, सरपंच गण, जनपद सदस्य जन, पूर्व जनप्रतिनिधी एवं सभी ग्रामीणों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होंवे।