Saturday, April 20, 2024

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची प्रकाशित

जशपुरनगर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें 13 पदों की भर्ती पूर्ण किया जा चुका है तथा स्टॉफ नर्स, एनआरसी, नर्सिंग आईसीयू, एएनएम, एएनएम आरबीएसके, सिक्योरिटी गार्ड में तकनीकी त्रुटियों के कारण उक्त 5 पदों हेतु  अभ्यर्थियों के दावा आपत्तियों को शामिल नहीं किया गया था।  उन्होंने बताया कि पुनः दावा आपत्ति 09 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया। जिसका द्वितीय  दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् पात्र-अपात्र तथा मेरिट सूची का प्रकाशन कर जिले के वेबसाइट में अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन  www.jashpur.nic.in   पर कर सकते है।  

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles