Friday, April 19, 2024

छत्तीसगढ़ का मिनी हिल स्टेशन ,गर्मियों के मौसम में आते है टूरिस्ट

छत्तीसगढ़ का मिनी हिल स्टेशन ,गर्मियों के मौसम में आते है टूरिस्ट

छत्तीसगढ़ का शिमला:गर्मियों के मौसम में ज्यादा दूर जाने की जरूरत नही करीब में ही है ऐसा हिल स्टेशन जहाँ का मौसम कश्मीर और हिमाचल जैसा है

मैनपाट (Mainpat) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह विंध् पर्वतमाला में स्थित एक हिल स्टेशन है।
मैनपाट अम्बिकापुर से 75 किलोमीटर दुरी पर है। इसे छत्तीसगढ का शिमला कहा जाता है। मैंनपाट विन्ध पर्वत माला पर स्थित है जिसकी समुद्र सतह से ऊंचाई 3781 फीट है। इसकी लम्बाई 28 किलोमीटर और चौडाई 10 से 13 किलोमीटर है। प्राकृतिक सम्पदा से भरपुर यह एक सुन्दर स्थान है। यहां सरभंजा जल प्रपात, टाईगर प्वांइट तथा मछली प्वांइट प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। मैनपाट से ही रिहन्द एवं मांड नदी का उदगम हुआ है। मैनपाट में मेहता प्वांइट भी एक दर्शनीय स्थल है। इसे छत्तीसगढ का तिब्बत भी कहा जाता हैं। यहां तिब्बती लोगों का जीवन एवं बौध मंदिर आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर एक सैनिक स्कूल भी प्रस्तावित है। यह कालीन और पामेरियन कुत्तो के लिये प्रसिद्ध है।
अम्बिकापुर से मैंनपाट जाने के लिए दो रास्ते हैं पहला रास्ता अम्बिकापुर-सीतापुर रोड से होकर जाता और दुसरा ग्राम दरिमा होते हुए मैंनपाट तक जाता है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles