Thursday, April 18, 2024

सोमवार कर्मचारी हड़ताल पर , मंत्री लखमा ने जोड़े आरएसएस के तार , हड़ताल को लेकर कही ये बड़ी बात

रायपुरः सोमवार से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जा रहे हैं, यानि फिर से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने वाला है। उधर कैबिनेट मंत्री ने कवासी लखमा ने कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे RSS के हाथ होने की बात कहकर खलबली मचा दी है।

भूपेश सरकार ने कर्मचारियों का 6 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है, इसके बावजूद भी कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं और आज के दिन कर्मचारियों की हड़ताल की सुगबुगाहट देखने को मिली। सीएम रमन सिंह ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए ट्विट किया। रमन ने लिखा कि जब केंद्र सरकार 34% DA दे रही है। पड़ोसी राज्य मप्र की सरकार 34% डीए दे रही है, तो छग के कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों? रमन सिंह ने ट्विट को लेकर कांग्रेस पलटवार करने से पीछे नहीं रही। मंत्री कवासी लखमा ने कर्मचारियों की हड़ताल का संबंध का RSS से जोड़ दिया,कुल मिलाकर कर्मचारियों की हड़ताल भूपेश सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, बीजेपी कर्मचारियों के बहाने सरकार को घेर रही है, देखना होगा कि कर्मचारियों को सरकार अब कैसे साध पाती है ?

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles