Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नाबालिक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म,बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नाबालिक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म,बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 7 साल की बच्ची से 12 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। बच्ची पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश कर रही थी। यह देख आरोपी बच्चा उसे आम देने का लालच देकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए खून से सनी अपने घर पहुंची तो मामला सामने आया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देव नगर गांव में रविवार को कुछ बच्चे घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे ही खेल रहे थे। इस दौरान वहां रहने वाली 7 साल की बच्ची आम तोड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही थी। यह देखकर पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे ने उसे आम का लालच दिया। उससे कहा कि घर में आम रखा है, चलो देता हूं। इस पर बच्ची उसके साथ चली गई।
खून से लथपथ घर पहुंची तो पता चला परिजनों को
लड़का अपने साथ बच्ची को लेकर घर के पीछे मवेशी बांधने वाली जगह ले गया और वहां आम देकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिजनों ने देखा कि उसके खून बह रहा था। पूछताछ में मामला सामने आया। इस पर परिजन बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। फिलहाल बच्चे ने ऐसा कैसे किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के चलते बच्चे ने ऐसा करने का प्रयास किया होगा। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी है कि बच्चे के हाथ से मोबाइल दूर रखें। अगर बच्चा मोबाइल लिए हुए है तो उसकी निगरानी करें।
अंबिकापुर में भी बीते दिनों में मामला आया था सामने
अंबिकापुर में करीब 4 माह पहले 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का डराने और चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यह दुष्कर्म उस बच्ची के साथ किसी बाहरी ने नहीं उसी के परिवार के 6 नाबालिग लड़कों ने किया। ये नाबालिग लड़के उसके चचेरे भाई और दूसरे करीबी रिश्तेदार हैं और इनकी उम्र 6 से 13 साल की थी। बाद में इनका एक नाबालिग दोस्त भी इसमें शामिल हो गया। फिलहाल मामला कोर्ट में है।
बच्चों के पास जो मोबाइल उसमें मिले अश्लील वीडियो
तब भी यह सामने आया था कि बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए परिजनों ने मोबाइल दिया था। आरोपियों में सबसे बड़ा 13 साल का लड़का उसे रखता था। उसी मोबाइल से पुलिस को ढेरों अश्लील वीडियो मिले। इंटरनेट के जरिए पोर्न साइट्स पर जाने की लिंक मिली। दूसरे बच्चे भी इस मोबाइल से ये वीडियो देखते थे। इन लोगों ने सबसे छोटे 6 साल के बच्चे को भी ये वीडियो दिखाया और उससे ऐसा करने को कहा

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles