Friday, April 26, 2024

150 से अधिक जवानों और अधिकारियों ने मिलकर 450 घरों का किया वेरिफिकेशन

दुर्ग पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग कालोनियों में जाकर वहां रह रहे लोगों व किरायदारों का पुलिस वेरीफिकेशन किया। तड़के 5 बजे डोर बेल सुनकर दरवाजा खोलते ही लोग पुलिस को सामने खड़ा देख हड़बड़ा गए। वहीं एक साथ इतनी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर भी कालोनी में हड़कंप मच गया था।
दुर्ग एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया की दुर्ग-भिलाई शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस वेरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी और 150 से अधिक जवानों की टीम तैयार की गई है। ये टीम कालोनी व अपार्टमेंट सहित अन्य जगहों पर रह रहे लोगों के पास जाएगी और उनका व उनके किरायेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन करेगी। एसपी के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के जवानों ने गुरुवार तड़के लोगों के घर-घर जाकर उनके व उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई। अभियान के दौरान टीम कुबेर और सूर्या रेसिडेंसी सहित चौहान टाउन पहुंची। टीम ने यहां बने मकानों में रह रहे मकान मालिकों व किरायदारों का नाम परिचय पता करके सारी जानकारी नोट की। यह वेरीफिकेशन मुख्य रूप से किराए से रह रहे लोगों का किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने किरायदारों का वेरिफिकेशन करने के साथ वहां की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपाटर्मेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित चीजों को देखा। इस दौरान कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस ने इस दौरान अपाटर्मेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर चेकिंग की। इस दौरान कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर किराए से देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा लें। अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशों का पालन कर पुलिस का साथ दें। संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। टीम में डीएसपी क्राइम नसर सिद्धीकी, डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार और चौकी प्रभारी स्मृति नगर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles