विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण में युवा भागीदारी पर राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
दंतेवाड़ा:-
भारत के युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रिय युवा दिवस मनाते हुए विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा “पर्यावरण संरक्षण में युवा भागीदारी” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में भारत के विभिन्न प्रदेशों जैसे हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, दार्जिलिंग, दिल्ली, आगरा, उत्तर प्रदेश के पर्यावरणविदों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह ने प्रारंभ किया और विश्व पर्यावरण परिषद के अध्यक्ष प्रो गणेश चन्ना तथा साचिव डॉ श्रीकान्त मरगु के द्वारा परिचालन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश से ग्रीन केयर सोसाइटी बागबाहरा के अध्यक्ष विश्वनाथ पाणीग्राही ने अपने विचार व्यक्त किए की पूरे विश्व में भारत ही एक मात्र देश ऐसा है जहां सर्वाधिक युवा शक्ति है और देश के आबादी में 50% से ज्यादा युवा ही है।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से युवा शिक्षक अमुजूरी बिश्वनाथ बताए कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति नवाचार तकनीकी के माध्यम से अनुसंधान करके समस्याओं का समाधान करने में आगे आने कि अपील किया। सभी युवा तथा आम लोग भी पर्यावरण संरक्षण में अपने जिम्मेदारी लेना है। उसके बाद अन्य गणमान्य व्यक्तियों श्री उत्कर्ष जैन, डाॅ श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, डॉ चमन सिंह ठाकुर, करचुंग भूटिया, डॉ राजन लाल, श्री राजेंद्र राजपुरोहित ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। इस वेबिनार में देश भर के विद्वानों ने हिस्सा लेकर सफल किया।