दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत,आग लगने की वजह अस्पष्ट

NAHIDA QURESHI

April 25, 2024

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत,आग लगने की वजह अस्पष्ट

Published on: April 25, 2024
---Advertisement---

Reported by:- सलीम कुरैशी

मुंबई / मुंबई में किराने की एक दुकान में आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलस जाने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एंटॉप हिल इलाके के जय भवानी नगर में स्थित एक चॉल की एक मंजिला दुकान में बुधवार की रात करीब बारह बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि मृतक पन्नालाल वैश्य दुकान के ऊपरी हिस्से में फंसे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उनके यहां पहुंचने से पहले दुकान के ऊपरी हिस्से में दो सिलेंडर विस्फोट हुए थे।

उन्होंने बताया कि आग ने बिजली के तारों, घरेलू सामानों और किराने की सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया था।

दमकल कर्मियों ने वैश्य को वहां से बाहर निकालकर पास में स्थित सायन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह आग में बुरी तरह से झुलस गया था।

आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now