प्रोबेशन पीरियड 2 से बढ़ाकर 3 वर्ष किए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, वर्तमान स्थिति के कारण हुआ फैसला – मंत्री रविन्द्र चौबे

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड 2 से बढ़ाकर 3 वर्ष किए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मंत्री चौबे बोले वर्तमान स्थिति के कारण हुआ फैसला

रायपुर। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड 2 से बढ़ाकर तीन वर्ष किए जाने के मामले पर बताया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रोबेशन पीरियड बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

चौबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते कई राज्यों में कर्मचारियों के वेतन में कटौती हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में तो कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां की जा रही है।

वहीं प्रोबेशन पीरियड बढ़ाने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान भी आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड बढ़ाना उचित नहीं है, सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति योग्यता के आधार पर होती है। कर्मचारियों के साथ सरकार मज़ाक कर रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रोबेशन पीरियड में कर्मचारियों के काम स्वास्थ्य, व्यवहार को देखा जाता है। नए कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में पूरा वेतन मिलना चाहिए।

Leave a Comment