Friday, April 19, 2024

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने इंदरपुर मे किया सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन

सूरजपुर : ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंदरपुर में आज संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने सात लाख लागत से निर्माण होने वाले सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन किया गया।

विदित हो विगत वर्ष रामायण प्रतियोगिता के समापन समारोह मे समिति के मांग पर भवन स्वीकृत करने की घोषणा क्षेत्रीय विधायक ने किया था, जिसका आज उनके द्वारा भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजवाड़े ने कहा की क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ अपने संस्कृति के संरक्षण संबंधी कार्यों पर सदैव प्राथमिकता रहेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष मनिहारीलाल पैकरा ने अपने संबोधन मे शासन के योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यकम में ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवबालक राम यादव ने स्वागत उद्बोधन, तहसीलदार ओड़गी उमेश कुशवाहा द्वारा आभार व्यक्त तथा कार्यक्रम का संचालन कुंजलाल यादव के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नमस्ते सिंह जनपद सदस्य, रावेन्द्र प्रताप सिंह भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, गौतम कुशवाहा ओड़गी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , राहुल जायसवाल युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, लवकेश गुर्जर युवा कांग्रेस जिला महासचिव, पिन्टू सिंह गुर्जर , छात्र नेता सुधांशू गुर्जर ,हीरालाल राजवाड़े, गया प्रसाद,धर्म पाल गुप्ता, शिव प्रसाद सिंह, राजाराम यादव, लक्ष्मण यादव, रामपाल यादव , मुनेश्वर राजवाडे, हौसला राजवाड़े, राधाकृष्ण यादव, कमलेश यादव ,भागीरथी यादव , सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles