Thursday, April 25, 2024

नॉर्वे भूस्खलन में लोगों के बचे होने की अब भी उम्मीद

नॉर्वे भूस्खलन में लोगों के बचे होने की अब भी उम्मीद

कोपेनहेगन, चार जनवरी (एपी) नॉर्वे के अधिकारियों ने सोमवार को उम्मीद जताई कि भूस्खलन में लापता लोगों का बचाव किया जा सकता है। पांच दिनों पहले राजधानी के उत्तर में स्थित एक गांव भूस्खलन के कारण बह गया था , जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग अब भी लापता हैं।

पुलिस प्रवक्ता रोजर पीटरसन ने कहा कि ओस्लो से 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित भूस्खलन से प्रभावित आस्क गांव में तलाश और खोज अभियान जारी है और इसे ‘‘बचाव अभियान’’ कहा जा सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में केवल शव मिले हैं।

बचाव अभियान में शामिल डॉ. हलवार्ड स्टावे ने कहा कि क्षेत्र में शून्य से कम तापमान ‘‘हमारे खिलाफ है लेकिन हम (बचावकर्मियों को) स्पष्ट सलाह दे रहे हैं कि लोग जहां लापता हुए थे वहां जब तक कैविटी (खाई) है तब तक उनके बचे रहने की संभावना है।’’

आस्क में भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी के पास कड़ाके की ठंड में बचाव टीम कुत्तों के साथ गश्ती कर रहे हैं और हेलीकॉप्टर तथा ड्रोन कैमरा के साथ वहां उड़ान भर रहे हैं। पांच हजार लोगों का यह गांव भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ। कम से कम एक हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

बुधवार की सुबह हुए भूस्खलन में आस्क की सड़क दो हिस्सों में बंट गई और वहां गहरी खाई बन गई।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles