Thursday, September 19, 2024

पालघर/ नगर पालिका और PWD की सड़क पर गड्डों की अनदेखी, जन अभियान में सड़क के गड्ढों में हुआ पौधारोपण…

सूचनाओं के बावजूद नगर पालिका और PWD की सड़क पर गड्डों की अनदेखी, जन अभियान में आज सड़क के गड्डों में पेड़ लगाने का अभियान के साथ सौंपा गया प्रशासनिक विभागों में ज्ञापन…

Reported by : सलीम कुरैशी (पालघर)…

पालघर : आज 12 अक्टूबर को पालघर में सड़क के गड्ढों में हुआ पौधारोपण अभियान. विगत कई दिवस से पालघर के मुख्य सड़क पर हुवे गड्ढों से हो रही परेशानियों पर नगर पालिका और PWD विभाग को कई बार सूचित किया गया था, किंतु कार्यवाही के नाम पर प्रशासनिक रूप से केवल आश्वासन ही मिलने पर आज जन अभियान आरंभ करते हुवे सड़क में हुवे गड्डों पर पौधारोपण अभियान औवेझ सेज लेट्स डु समथिग फौंडेशन के नेतृत्व में हुआ.

बता दें जन आन्दोलन स्वरूप चले इस सड़क के गड्डों में पौधारोपण अभियान के दौरान पालघर नगर अधीक्षक, PWD मुख्य अभियंता के साथ-साथ जिले में पदस्थ पुलिस विभाग के एस.पी. को इस बाबत् ज्ञापन भी सौंपा गया. जहाँ अधिकारीयों ने आश्वस्त किया है कि गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाएगा.

विभागीय अधिकारीयों द्वारा प्राप्त आश्वासन पर जावेद लुलानिया ने कहा कि जब तक गड्ढों को नहीं भरा जाएगा, तब तक जन अभियान के रूप में इस प्रकार की पौधारोपण अभियान जारी रहेगी.

उक्त कार्यक्रम में ओवेज़ सेज के अध्यक्ष जावेद लुलानिया, मानवाधिकार मिशन के हरबंस सिंह नन्नडे, संदीप परदेशी, बहुजन विकास अघडी के शहर अध्यक्ष, मनोज दांडेकर, कांग्रेस के सामाजिक कार्यकर्ता, शमीम शेख, सीमा करोटिया, मंगला आजी, कोमल गामरे और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं.

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles