Thursday, April 25, 2024

पुलिस ने बयान के लिए बुलाया, पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

बिलासपुर. तोरवा थानांतर्गत दो मुहानी में मंगलवार की रात दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दंपती के घर में अपहरण का आरोपी किशोरी को लेकर कुछ दिनों पूर्व रुका था। बयान के लिए के लिए दंपती को पुलिस ने बुलवाया था। युवक ने पत्नी से किशोरा अवस्था में विवाह किया था। पकड़े और जेल जाने के डर से उसने पत्नी के साथ खुदकुशी कर ली।

तोरवा पुलिस के अनुसार दो मुहानी निवासी अमन साहू पिता रामभरोस(19) पत्नी श्रुति अंचल साहू के साथ रहता था। 17 जुलाई को थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने किशोरी का अपहरण किया था। किशोरी को वह 5 दिनों तक अमन के घर पर रखा था। इसके बाद वह किशोरी को भिलाई ले गया था। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को अमन साहू के घर पर किशोरी के साथ 5 दिनों तक रहने का खुलासा किया था।

डरकर लगाई फांसी

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अनुसार किशोरी के अपहरण के आरोपी ने किशोरी को मृतक अमन और श्रुति के घर पर 5 दिनों तक रखा था, इस मामले में उसे बयान के लिए थाना बुलवाया गया था। मृतक अमन ने पत्नी श्रुति से 8 महीने पूर्व शादी की थी। उस समय वह किशोरी थी। इसकी शिकायत श्रुति के परिजनों ने थाने में दर्ज नही कराई थी। अपने मित्र की तरह पकड़े जाने और बाद में जेल जाने के डर से दोनों ने फांसी लगाई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

अमन और श्रुति के घर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें बयान के लिए थाना आने की बात कही। अमन के पिता रामभरोस ने बुधवार को बेटा और बहु को थाना भेजने की जानकारी दी थी। रात में श्रुति और अमन ने अपने कमरे में एक ही रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसियों ने दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने पर उन्हें आवाज लगाई। जवाब नहीं आने पर पड़ोसी अंदर गए जहां दोनों की लाश लटकती मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles