Saturday, April 20, 2024

राजधानी/ कार में मिली लड़की की लाश, जाँच जुटी पुलिस…

रायपुर : एक कार में लड़की की लाश मिली है। सोमवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों की नजर लावारिस हालत में खड़ी कार पर पड़ी। अंदर सलवार सूट पहनी एक युवती की लाश थी। फौरन लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी।

मामला अभनपुर का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के गले को चाकू से रेता गया था। बुरी तरह से लहूलुहान हालत में शव कार के भीतर ही पड़ा था। कार अभनपुर के ही रहने वाले एक युवक की बताई जा रही है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


अब तक सामने आए जानकारी के मुताबिक युवक इस लड़की का प्रेमी था। दोनों घूमने निकले थे और तभी आपस में हुई बहस बाजी के बाद युवक ने अपने पास रखें चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। फिलहाल वारदात की वजह को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles