Saturday, July 27, 2024

पूनम हो महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी- —————–

— *मनोज लुनिया। पूर्व पार्षद मनोज लुनिया ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय महासमुंद मुख्यालय से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है! पूर्व पार्षद ने लिखे पत्र में कहा की श्री चंद्राकर वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही महासमुंद विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद राज्य मंत्री के पद में रहते महासमुंद विधानसभा के अलावा अन्य जिलों के संपर्क में रहते हुए भी विकास कार्य को आगे बढ़ाने में तत्पर रहे है । वे विभिन्न पदों में रहते हुए भी अनेको दायित्वो का निर्वहन करते रहे हैं।वही किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुवे पूरे प्रदेश में जनजागरण कर केंद्र सरकार की किसान नीतियों से किसानों को जागृत करने का कार्य भी करते रहे है। वर्ष 2003 के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने महासमुंद जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य विधानसभा सीटो पर भी उनके नेतृत्व में ही विजय प्राप्त की थी। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया था। पत्र में श्री लुनिया ने कहा कि आजादी के वर्षों के बाद भी आज तक महासमुंद जिला मुख्यालय से स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से लोगों में निराशा है!वही जिला के नागरिक चाहते हैं कि महासमुंद लोकसभा को स्थानीय प्रत्याशी के रूप में योग्य प्रत्याशी मिले! लुनिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से पूनम चंद्राकर को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles