Thursday, March 28, 2024

रायपुर/ द.वि.स. सचिव भास्कर दुबे ने अपने जन्मदिवस पर 11000 मास्क किया वितरण, “स्वर्ण भूमि फाउंडेशन ने किया सम्मान”

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सचिव भास्कर दुबे ने अपने जन्मदिवस पर 11000 मास्क का वितरण किया, “स्वर्ण भूमि फाउंडेशन ने किया सम्मान”

रायपुर : भास्कर दुबे ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर 11000 मास्क का वितरण किया। उन्होंने मास्क का वितरण वृद्ध आश्रम, बाल आश्रम व झुग्गी झोपड़ी बस्ती में वितरित किया साथ ही नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को पाढ़ी के साथ अपने जन्म दिवस का केक भी काटा ।

महापौर एजाज ढेबर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को पाढ़ी ने भी भास्कर दुबे को बधाई दी और उनके मास्क वितरण कार्य की सराहना किया एवम उज्जवल भविष्य की कामना की।

भास्कर दुबे ने बुजुर्ग नागरिकों को नोवल कोरोनावायरस के प्रसार से स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मास्क वितरित किए एवं उनका सदुपयोग करने का अनुरोध किया। मास्क वितरण के इस कार्य को सहाराना करते हुए रायपुर शहर की स्वर्ण भूमि फाउंडेशन ने कोरोना योद्धा प्रशंसा पत्र, मोमेंटो, शॉल देकर भास्कर दुबे का सम्मान किया।

जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर रायपुर महासचिव युवा कांग्रेस अंकिता दुबे, लक्की साहू, राकेश अवस्थी, शाहरुख, नूतन साहू, ऐश्वर्या साहू, अभिषेक कुशवाह, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles