Friday, March 29, 2024

राजधानी/ नशे की गोलियाँ बेचने वाला युवक 300 गोलियों के साथ पुलिस की पकड़ में…

रायपुर : राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र को रजबंधा मैदान से रविवार को प्रतिबंधित नशे के टैबलेट के साथ आरोपित स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार किया। उसके पास से नशे की 10 पत्ते में कुल 300 गोली पुलिस ने बरामद किया। रायपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

पकड़ा गया आरोपित सेजबहार थाना क्षेत्र का मुजगहन का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली की मौदहापारा क्षेत्र में एक युवक नशे की गोलियां बेच रहा है। सूचना के बाद बताए गए स्थान पर दबिश देकर उसे पकड़ा। राजधानी में नशे की गोलियां और कफ सिरफ नशे के लिए बेचने वालों को चिह्निंत कर पुलिस पकड़ रही है।

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में कसी थी नकेल

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर का चार्ज संभालते ही जिले के सभी थानेदारों की बैठक में अपराध रोकने, अपराधी तत्वों पर नकेल कसने के साथ नशे की गोलियों को अवैध तरीके से बेचने वालों की धरपकड़ करने का निर्दश दिया। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस लगातार मुखबिर के जरिए नशे के अवैध कारोबार को समाप्त करने पर जुटी है।

अवैध नशीली दवाओं की बिक्री रोकना पुलिस के लिए चुनौती

पुलिस एक आरोपित को नशे की गोलियों के साथ पकड़ती है। इसके बाद भी राजधानी के दूसरे मुहल्ले में नशे की गोलियां अवैध तरीके से बेची जा रही हैं। नशे के सस्ती होने के कारण नशेड़ी नशे के टैबलेट के अलावा नशे का इंजेक्शन आदि लगा रहे हैं। उनकों यह पता होता है कि किस स्थान पर ये चीजें मिल जाएंगी। नशे में शहर में अकेले चलने वालों की मोबाइल छीनने और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल करने की घटनाएं आये दिन हो रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles