CG / 19 लाख रिटायर्ड ASI के खाते से पार

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में सायबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है। राजनांदगांव जिले में रिटायर्ड एएसआई के खाते से करीब 19 लाख रुपए पार कर दिया। रिटायर्ड एएसआई ने इसकी शिकायत अंबागढ़-चौकी पुलिस थाने में दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड एएसआई ने पेंशन खाता अपटेड करने को लेकर फोन आया था, इस दौरान अंजान शख्स ने फोन पर ही बैंक की सभी जानकारी ले ली। वहीं बातों—बातों में ओटीपी की जानकारी लेकर एक झटके में ही खाते से 19 लाख रुपए पार कर दिया।

वहीं फोन से बातचीत बंद होने के बाद खाते से 19 लाख रुपए का आहरण होने का मैसेज आया। ये सब देख रिटायर्ड एएसआई के होश ही उड़ गए। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Exit mobile version